हरदोई में जश्ने गौसुल आजम की महफ़िल सजी,
औलिया कराम की तालीमात पर अमल करने का पैग़ाम
हरदोई। शहर के मोहल्ला खंजन पुरवा में मोहम्मद फाजिल हाश्मी के आवास पर बीती रात जश्ने गौसुल आजम का आयोजन किया गया। महफिल में बुजुर्गाने दीन की तालीमात पर रोशनी डालते हुए मोहब्बत, इंसानियत की खिदमत का पैगाम दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गरीब नवाज फाउंडेशन के प्रदेश संयोजक सूफी जाबिर अली ने की, जबकि संचालन हाफिज मुकीम साग़री ने किया।
सज्जादा नशीन मुईज़उद्दीन अहमद सागरी चिश्ती
नेहजरत गौसुल आजम की जिंदगी और उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि औलिया-ए-किराम ने हमेशा इल्म, इबादत, नेक अमल और इंसानियत की खिदमत का पैगाम दिया है। सूफी जाबिर अली ने कहा कि मौजूदा दौर में समाज को मोहब्बत, आपसी समझ और भाईचारे की सबसे ज्यादा जरूरत है। औलिया-ए-किराम की जिंदगी हमें सिखाती है कि इंसान की असली पहचान उसके अच्छे अमल और दूसरों के प्रति उसके व्यवहार से होती है।
महफिल में मास्टर निजामुद्दीन, मास्टर फैयाज खां, मोo आकिल, मोo वासिल, फैयाजुद्दीन, फ़रहान सागरी, शुऐब कमर, मेराज सागरी , फैयाज सागरी, साकिब सैफी सहित कई नातख्वानों ने नात, मनकबत पेश किया ।
इस अवसर पर राशिद खां, अनीस खां,मसरूर सागरी,मंज़ूर सागरी , मशकूर सागरी,जुनेद सागरी,शुएब सागरी, हाफिज फरीद, आफाक अली,आज़म,साहिबे आलम, एहतिशम, उरूज़,अज़म आदि मौजूद रहे।
