82 वां सालाना उर्स

Khanqah e Chishtiya
0


*अक़ीदतों के साथ हज़रत मौलाना सय्यद मोहम्मद अहमद शाह सुल्तान आलम का सालाना उर्स मनाया गया*

 *इंसानियत,मोहब्बत और अमन का पैगाम देते हैं ये उर्स: शैख़ राशिद अली मीनाई*


*ख़ानकाहे नसीरया के सज्जादा नशीन सय्यद अफ़सर मियां नसीरी ने किया हिंदी शजरह का विमोचन*

सण्डीला। मखदूमज़ादा हज़रत सय्यद मोहम्मद अहमद शाह सुल्तान आलम फातमी चिश्ती निज़ामी रहo का सालाना उर्स शैख़ राशिद अली मीनाई की अध्यक्षता में व मुईज़उद्दीन अहमद साग़री चिश्ती के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
क़स्बा के मोहल्ला अशराफ टोला मंगल बाज़ार स्थित ख़ानक़ाहे चिश्तिया साग़रिया (दरगाह हज़रत साग़र मियां) में उर्स कदीमी रवायतों के साथ सम्पन्न हुआ।
तीन दिवसीय उर्स के समापन अवसर पर दरगाह मख़दूम शाह मीना लखनऊ के सज्जादा नशीन शेख़ राशिद अली मीनाई ने कहा कि दरगाहें हमेशा से इंसानियत, मोहब्बत, भाईचारे और अमन का संदेश देती रही हैं। सूफी संतों ने अपने आचरण और शिक्षाओं से समाज को जोड़ने का काम किया और लोगों को प्रेम, सहिष्णुता तथा मानव सेवा की राह दिखाई।उन्होंने कहा कि औलिया-ए-किराम की दरगाहें केवल इबादत की जगह नहीं बल्कि इंसानियत की तालीम देने वाले मरकज़ हैं।
ख़ानकाह नसीरया बिलग्राम के सज्जादा नशीन सय्यद अफसर अली नसीरी ने सिलसिला साग़रिया चिश्तिया का हिंदी भाषा में प्रकाशित शज़रा पुस्तक का विमोचन करते हुए सूफी संतों की शिक्षाओं को अपनाने और समाज में अमन-चैन कायम रखने की अपील की। उर्स के दौरान जश्ने ईद मिलादउन्नबी, ग़ुस्ल मज़ार, चादर पोशी, गुल पोशी, लंगर और क़व्वाली जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस मौके पर दरगाह के सज्जादा नशीन मुईज़उद्दीन अहमद साग़री चिश्ती निज़ामी, मौलाना मेंहदी हसन,नूर मियां, शहर क़ाज़ी सय्यद मोहम्मद आरिफ़ अब्दुलाह, सय्यद तबस्सुम हुसैन, सूफ़ी सय्यद तारिक़ मियां, सूफ़ी इस्हाक़ अली, सूफ़ी शफ़ी अहमद साबरी, अधिवक्ता समिति सण्डीला के अध्यक्ष नसीम खां,नगर पालिका अध्यक्ष रईस अंसारी, पूर्व अध्यक्ष शैलेश अग्निहोत्री, सभासद हाफ़िज सज्जाद सहित बड़ी संख्या में अक़ीदतमंद मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)