Jashn E Eid Miladun Nabi

Khanqah e Chishtiya
0


गोपामऊ(हरदोई ) पैग़म्बरे इस्लाम की जन्मदिन के अवसर पर कस्बे के मोहल्ला बंजारा स्थित कदम रसूल मस्जिद में जलसा जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। जलसे में मौलाना इरफ़ान नदवी ने हजरत मुहम्मद साहब के जीवन, व्यक्तित्व और शिक्षाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।

जलसे को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सज्जादा नशीन मुइज़उद्दीन साग़री चिश्ती ने बताया की पैगंबरे इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब पूरी दुनिया के लिए रहमत बन कर आये। उन्होंने बताया कि जब मक्का मुकर्रमा में उनका जन्म हुआ, उस समय अरब समाज में अनेक बुराइयां और सामाजिक कुरीतियां व्याप्त थीं। ऐसे दौर में पैगंबर-ए-इस्लाम ने इंसानियत, भाईचारे, अमन, मोहब्बत और सदाचार का संदेश दिया 

उन्होंने कहा कि पैगंबर हजरत मुहम्मद का जीवन पूरी मानवता के लिए आदर्श है। हाफ़िज़उनकी शिक्षाओं पर अमल करके समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और शांति को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपने आचरण में सच्चाई, ईमानदारी, इंसाफ और दूसरों के प्रति सम्मान को अपनाने की अपील की।

जलसे के दौरान मौलाना नौशाद नदवी, हाफिज मकबूल, हाफिज शाहनवाज, अनस फारूकी, फरहान सागरी, फय्याजुद्दीन, मेराज सागरी, फैय्याज सागरी, हाफिज फरीद और हाफिज शाह आलम सागरी सहित अन्य लोगों ने कलाम और नात पेश की। नात-ए-पाक सुनकर मौजूद लोगों ने उत्साहपूर्वक सलातो-सलाम पढ़ा।

इसके बाद कस्बे में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर पुरसुकून माहौल में जुलूस निकाला गया। जुलूस की सरपरस्ती सज्जादानशीन मुईजउद्दीन सागरी चिश्ती ने की। जुलूस में बड़ी संख्या में आशिकाने रसूल शामिल हुए और लोगों ने नात व दुरूद पढ़ते हुए पैगंबरे इस्लाम ﷺ की शिक्षाओं को याद किया।

इस मौके पर चेयरमैन हाजी वली मोहम्मद, कमेटी अध्यक्ष मंजूर अहमद, महासचिव नफीस खां, उपाध्यक्ष नदीम सागरी, मिलाद कमेटी अध्यक्ष साखावत खां (सख्खू), सलीम सागरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अमन, भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया गया।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)