*सालाना कुल शरीफ़ में मुल्क व आलमे इस्लाम के लिए हुई ख़ास दुआ*
अकीदतमंदों ने शिरकत कर पेश की ख़िराज-ए-अकीदत
उन्नाव । 29 रबीउल अव्वल, बरोज़ शनिवार बाद नमाज़-ए-मग़रिब हज़रत मख़दूमज़ादा सैय्यद शरफ़ुद्दीन अहमद साग़र मियाँ रहमतुल्लाह अलैह का सालाना कुल शरीफ़ अकीदत व एहतराम के साथ एहतिमाम किया गया। इस मौक़े पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत कर हज़रत की बारगाह में ख़िराज-ए-अकीदत पेश किया।
कुल शरीफ़ के दौरान कुरआन-ख़्वानी, फ़ातिहा-ख़्वानी और दुआ का एहतेमाम किया गया। साहिब-ए-सज्जादानशीं जनाब मुईज़ुद्दीन अहमद साग़री साहब ने तमाम आलम-ए-इस्लाम, मुल्क में अमन-ओ-अमान, खुशहाली, आपसी भाईचारे और उम्मत की सलामती के लिए ख़ुसूसी दुआ फ़रमाई।
इस मौक़े पर ख़लीफ़ा मुन्ना साग़री साहब, इशरत साहब, फ़य्याज़ुद्दीन साग़री, हाफ़िज़ मुक़ीम साग़री, सूफ़ी अनीस साग़री, फ़य्याज़ साग़री, मशकूर साग़री, बबलू भाई और कलीम साग़री समेत बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।
आख़िर में सलात-ओ-सलाम और दुआ के साथ कुल शरीफ़ का समापन हुआ। अकीदतमंदों ने हज़रत मख़दूमज़ादा सैय्यद शरफ़ुद्दीन अहमद साग़र मियाँ रहमतुल्लाह अलैह की तालीमात पर अमल करने और मोहब्बत, भाईचारे तथा इंसानियत का पैग़ाम आम करने का अहद किया।

